ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / स्कूल के क्लास रूम में छात्रा की हत्या, प्रेमी ने दोस्तों के साथ...

स्कूल के क्लास रूम में छात्रा की हत्या, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर फंदे पर लटकाया

12-Feb-2020 10:17 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ:  स्कूल के क्लास रूम में छात्रा की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. नाबालिग लड़की के प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की हत्या कर दी थी. शव को स्कूल में लटका दिया था कि लगे की लड़की ने सुसाइड की थी. यह घटना बरौली के देवापुर हाई स्कूल में हुई थी. अभी तक इस केस में रेप की पुष्टि नहीं हो पाई. क्योंकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है.

24 घंटे के अंदर खुलासा

छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है. वही, इस हत्याकांड में मृतका के प्रेमी और उसके दो दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान तीनों अरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी इसी स्कूल के छात्र है.

तीनों पढ़ते थे साथ

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि मंगलवार को बरौली के देवापुर स्थित अपग्रेड हाई स्कूल में 9 क्लास की छात्रा की हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड में उसके क्लास के ही छात्र अंकित कुमार और और अन्य दो दोस्त शामिल थे. तीनों अरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गयी. गिरफ्तार तीनों हत्यारों ने अपना जुर्म भी कबूल लिया है.

पुराने प्रेमी को लेकर विवाद

एसडीपीओ ने बताया की मृतका का पूर्व से ही किसी लड़के से प्रेम प्रसंग था. वह प्रेम प्रसंग में अक्सर अपने दोस्त से मिलती थी. मंगलवार को भी वह अपने दोस्त से अकेले में मिल रही थी. इसी दौरान उसके प्रेमी के दो दोस्तों ने भी उन्हें अकेले में मिलते हुए देख लिया. जिसके बाद दोनों दोस्तों ने भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. मना करने पर उसके हाथ पैर को बांध दिया गया. फिर उसके आंखे और मुंह में भी दुपट्टा ठूस दिया गया. फिर तीनों दोस्तों ने मिलकर छात्रा की निर्मम हत्या कर दी. गैंग रेप के सवाल पर सदर एसडीपीओ ने बताया की अभी तक पोस्टमार्टम उन्हें नहीं मिला है. पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की जानकारी मिल पायेगी. वही, इस घटना के बाद अभी भी इलाके में सनसनी है. और स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहा. जबकि अरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई की मांग उठने लगी है.