बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Feb-2020 04:07 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक आशिक की बेवकूफी देखकर लोग उसपर हंस रहे हैं. घटना गोपालगंज जिले की है. जहां एक लड़के ने सिर्फ इसलिए जहर खा लिया क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उसका कॉल रिसीव नहीं किया. इस घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पागल प्रेमी के ऊपर इश्क़ का भूत कुछ इस तरह सवार था कि उसने यह कदम उठाने से पहले एक पल भी अपने परिवारवालों के बारे में नहीं सोचा. घटना गोपालगंज जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां पुरानी चौक स्थिति मुहल्ले में रहने वाले एक लड़के ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने अपनी प्रेमिका को कॉल किया. लेकिन गर्लफ्रेंड ने कॉल रिसीव करने के बजाये कॉल इग्नोर कर दिया.
प्रेमिका की इस हरकत से नाराज आशिक ने इतनी सी बात पर जहर खा ली. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में प्रेमी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.