Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा
25-Dec-2023 11:48 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार पुलिसकर्मियों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। बेगूसराय में शराब माफिया द्वारा कार से दारोगा को रौंदकर मौत के घाट उतारने के बाद पटना में बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर गिरिराज सिंह ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है।
बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। एक तरफ पटना में दारोगा को गोली मारी गई तो दूसरी तरफ शेखपुरा में छात्र की हत्या कर दी गई। बेगूसराय में बीते दिनों शराब माफिया ने दारोगा खामस चौधरी को कुचलकर मार डाला। जिस राज्य में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हो उस राज्य में जनता की सुरक्षा कौन करेगा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार हो रहे अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका जवाब देना चाहिए। बिहार में जंगलराज पार्ट-टू चल रहा है। यहां अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर खाजा, टके सेर भाजी वाली हालत हो गई है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बीजेपी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। जिला भाजपा कार्यालय तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हुए।