BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
27-Sep-2020 01:17 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे में फंसे पेच का ठीकरा भले ही एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान के माथे पर फोड़ा जा रहा हो, लेकिन केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को ऐसा नहीं लगता है. गिरिराज सिंह आज एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ मजबूती से खड़े दिखाई पड़े. बेगूसराय दौरे पर आए गिरिराज सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि चिराग पासवान जो भी कह रहे हैं वह एनडीए के हित में कह रहे हैं उनकी नाराजगी को लेकर तमाम खबरें गलत हैं.
गिरिराज सिंह ने कहा है कि पता नहीं लोगों को क्यों ऐसा लगता है कि चिराग पासवान नाराज है. चिराग पासवान एक हंसमुख चेहरे वाले युवा राजनेता हैं और उन्होंने हमेशा एनडीए के हित में काम किया है. उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन छोड़े जाने की खबरों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह महागठबंधन की हवा निकाल कर बाहर आ गई है. गिगिराज सिंह ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से यह बयान आया कि नीतीश कुमार के सामने तेजस्वी यादव और नहीं टिक सकते हकीकत को बयां करता है.
पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को लेकर सवाल किए जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गुप्तेश्वर पांडे एक लोकप्रिय आईपीएस अधिकारी रहे हैं. उनकी लोकप्रियता बिहार के कोने कोने में हैं. गिरिराजा सिंह ने कहा है कि गुप्तेश्वर पांडे इतने ज्यादा लोकप्रिय हैं कि वह जिस सीट से भी चाहे चुनाव लड़कर जीत सकते हैं. एनडीए में किसी भी तरह की कड़वाहट की खबरों और आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी.