ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में बैक टू बैक मर्डर से गिरिराज परेशान, बिहार में ऐसे नहीं...

बेगूसराय में बैक टू बैक मर्डर से गिरिराज परेशान, बिहार में ऐसे नहीं चलेगा सुशासन

29-Oct-2019 08:20 AM

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर परेशान हैं। बेगूसराय में बैक टू बैक मर्डर से परेशान गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेतहाशा को लेकर गिरिराज एक बार फिर से नीतीश के सामने आ खड़े हुए हैं। 

बेगूसराय में पिछले 72 घंटों के अंदर 10 लोगों को पर फायरिंग और 7 की मौत पर सवाल खड़े करते हुए गिरिराज ने कहा है कि इस तरह सुशासन नहीं चलने वाला। गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस मामले पर पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात करेंगे। 

गिरिराज सिंह सोमवार को बेगूसराय पहुंचे हैं। उन्होंने बेगूसराय के उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है जिनके सदस्यों की पिछले दिनों हत्या कर दी गई। अपने संसदीय क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर गिरिराज के तेवर यह बता रहे हैं कि वह आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश कुमार को जबरदस्त तरीके से घेरने वाले हैं।