ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

घूस लेते अंचलाधिकारी गिरफ्तार, 15 हजार कैश लेते विजिलेंस ने दबोचा

07-Sep-2022 07:19 PM

By AJIT

JAHANABAD: बिहार में आए दिन घूसखोरों को पकड़ा जा रहा है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घूसखोर सरकारी कर्मियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी इन दिनों लगातार हो रही है। आज फिर एक घूसखोर विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। इस बार गया जिले के खिजरसराय सीओ को 15 हजार रुपए घूस लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। अंचलाधिकारी  विनोद कुमार चौधरी को पटना निगरानी की टीम ने 15 हजार कैश लेते रंगेहाथ दबोचा है। 


निगरानी डीएसपी सुजीत सागर ने बताया कि सीओ विनोद कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी विभाग में केस संख्या 48/ 2022 दर्ज किया गया था जो कि योगेंद्र प्रसाद के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था और उन्होंने यह आरोप लगाया था कि खिजरसराय के सीओ विनोद कुमार चौधरी के द्वारा जमीन दाखिल खारिज करने के लिए 15 हजार रुपए की मांग की जा रही है। 


शिकायत के बाद और केस के आधार पर कार्रवाई की गई जिसमें 15 हजार घूस लेते सीओ को रंगेहाथ दबोचा गया। गिरफ्तार सीओ को पटना ले जाने के दौरान निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबाद सर्किट हाउस में सीओ पूछताछ की गयी । जिसके बाद इन्हें पटना ले जाया गया।