दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Jan-2020 01:54 PM
PULWAMA: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. सेना को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में ऑपरेशन चलाया गया.
सोमवार सुबह सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम को वाची में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम रिहायशी इलाके में पहुंची आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी.
जिसके बाद आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. दो आतंकियों की पहचान आदिल शेख और वसीम वानी के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.