RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी
08-Feb-2020 09:21 AM
DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मैदान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भले ही नहीं उतरे हों लेकिन उनकी साख दांव पर जरुर लगी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के कंधों पर बड़ी जवाबदेही है लिहाजा मनोज तिवारी मतदान के दिन भगवान के पूजा पाठ में जुटे हुए हैं।
दिल्ली स्थित अपने आवास में पूजा पाठ के बाद मनोज तिवारी ने कहा है कि उनका सिक्स सेंस यह कह रहा है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। मनोज तिवारी ने कहा है कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता 22 साल बाद बीजेपी को आशीर्वाद देने जा रही है।
हालांकि मनोज तिवारी से जब यह सवाल किया गया है कि दिल्ली में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा तो वह इस सवाल को टाल गए। मनोज तिवारी ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो दिल्ली को अच्छा मुख्यमंत्री मिलेगा। मनोज तिवारी ने दिल्ली में अपनी पार्टी की 50 सीटों पर जीत का दावा किया है।अपने आवास पर पूजा पाठ के बाद मनोज तिवारी को उनकी मां ने दही भी खिलाया इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि "माई घर से आईल बिया और उनका आशीर्वाद साथ बा"