Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
17-May-2023 09:21 AM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार के गर्मी का तपिश काफी अधिक है और राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। जिसके कारण कई जगहों पर आगलगी की घटना निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां दो घरों में आग लगने से 2 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है।
दरअसल, यह घटना सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मरपा ईश्वरदास गांव की है। जहां दो घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग लगने की घटना में नींद से सोए 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान मरपा ईश्वरदास गांव निवासी ठगा शाह तथा उनके दामाद के भाई के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि, ये लोग देर रात घर में सोए हुए थे। तभी अचानक से घर में आग लग गयी और इन लोगों को काफी देर से भनक लगी। घर के साथ दोनों व्यक्ति भी पूरी तरह जल गए और उनकी मौत हो गई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। वहीं, दमकल की गाड़ियां मौके पर कभी देर पहुंची। उससे पहले ही सब कुछ जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है एक ही परिवार के 2 लोगों की जलकर हुई मौत से परिवार में मातम का माहौल कायम है।
इधर, इस घटना के बाद लोगों का रो- रो कर बुरा है। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी सुप्पी प्रखंड के मरपा ईश्वरदास गांव में पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है। इस अगलगी की घटना में दोनों के मौत के बाद परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग कर रहे हैं।