बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
22-Jul-2020 02:11 PM
DESK :वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है. अभी कोरोना के संक्रमण को लेकर सभी देशों में रिसर्च किए जा रहे हैं. संक्रमण फैलने को लेकर अलग-अलग देशों के वैज्ञानिकों ने कई तरह के दावे किये हैं. कुछ दिनों पहले ही वैज्ञानिकों ने रिसर्च में यह दावा किया था कि हवा के जरिए भी कोरोना का संक्रमण फैलता है. जिसके बाद WHO ने ये माना था कि वायरस के हवा के जरिए फैलने के सबूत मिले हैं.
अब दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि आप घर बैठे भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं. वैज्ञानिको का मानना है कि घर में मौजूद सामानों से और बाहर से आने वाले सामानों के जरिए कोरोना फैलने की पूरी आशंका है. वैज्ञानिकों का कहना है कि बाहर से आने वाले सामानों को अच्छे से डिसइनफेक्ट करना बेहद ज़रूरी है.
यह स्टडी यूएस सेंटर्स फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने 16 जुलाई को प्रकाशित किया है. इस रिसर्च में ये दावा किया है 'यह रिपोर्ट 5706 शुरुआती कोरोना मरीजों और उसके बाद संक्रमित हुए 59 हजार लोगों पर आधारित है. जिसमें यह बताया गया है कि प्रति 100 कोरोना मरीजों में सिर्फ 2 ऐसे हैं जिन्हें गैर-घरेलू संपर्क की वजह से कोरोना हुआ है. जबकि हर 10 मरीज में 1 मरीज को कोरोना का संक्रमण उनके घर के सदस्यों के जरिए हुआ है. इस रिसर्च में दावा किया गया है कि बहुत से मामलों में बाहर से आने वाले सामान के जरिए संक्रमण की बात सामने आई है.वैज्ञानिक चो यंग ने चेतावनी दी कि कोरोना वायरस किसी भी उम्र के इंसान को नहीं छोड़ रहा है. वह हर किसी को अपना शिकार बना रहा है. घर में रहने से ही आप सुरक्षित नहीं रह सकते. आपको घर में भी सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखना होगा.'