ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / आपसी विवाद में दो गुटों में चली गोली, 1 की मौत, 3 घायल

आपसी विवाद में दो गुटों में चली गोली, 1 की मौत, 3 घायल

06-May-2020 07:00 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA:  इस वक्त की बड़ी खबर गया के कोंच से आ रही है. यहां पर आपसी विवाद में दो गुटों में गोली चली है. इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. इस घटना में तीन लोग घायल हो गए है. यह घटना सिंदुआरी गांव की है.  

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिछले साल गांव में ही हुए यज्ञ के समय ग्रामीणों के बीच प्रसाद बांटने के नाम हुए विवाद को वजह बताया जा रहा है.  हालांकि इस विवाद के बाद मामला न्यायालय में लंबित था. 

आज भी गांव में ही इसी केस के सिलसिले में विवाद बढ़ने लगा. गोलीबारी के वक्त मृतक उदय सिंह, उनका चचेरा भाई गिरिजेश कुमार, और भतीजा श्रीनाथ कुमार एवं ग्रामीण वीरेंद्र कुमार उर्फ लीडर नाम के व्यक्ति के साथ गांव के ही पंचायत भवन के पास बातचीत कर रहे थे.  इसी बीच गांव के राकेश यादव, राम बालक यादव सहित कुछ अन्य लोग आकर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. जिसमें उदय सिंह नाम के व्यक्ति जो कि ददरेजी मोड़पर मेडिकल की दुकान चलाया करते थे उनके सिर में गोली लगने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई. उदय सिंह के भतीजा को पेट और सीना में गोली लगी है और उनके चचेरे भाई को कमर में गोली लगी है.  इनके अलावा गांव के ही एक वीरेंद्र सिंह को घुटना में गोली लगी है. सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.