Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
27-Sep-2024 05:54 PM
By First Bihar
GAYA: गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 50 हजार के इनामी शातिर बदमाश को अरेस्ट किया है। हत्या, लूट समेत अन्य मामलों में पुलिस लंबे समय से टॉप टेन अपराधियों में शुमार अभिषेक शर्मा उर्फ तनु शर्मा पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा था।
दरअसल, गया पुलिस ने जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल हत्या, आर्म्स एक्ट, डकैती एवं लूट के कांडों के आरोपी 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी अभिषेक शर्मा उर्फ तनु शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मऊ थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव से छापेमार कर शातिर को अरेस्ट किया है।
गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अभिषेक शर्मा उर्फ तन्नू शर्मा ने अपने सहयोगी के साथ टिकारी थाना क्षेत्र में एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं टिकारी पंचानपुर मऊ में लूट, डकैती सहित आधे दर्जन कांड में वांटेड अभियुक्त है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से अभिषेक शर्मा दरियापुर गांव में छीपा हुआ था। अभिषेक शर्मा टिकारी के मऊ थाना के धंधेला गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया उनके तीन अन्य सहयोगियों को पूर्व मे गिरफ्तार कर चुका है। फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट- नितम राज