ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

घास लाने गई लड़की के साथ रेप, शिकायत के लिए भटकती रही पीड़िता और परिजन

01-Dec-2022 09:26 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMADHI : राज्य में एक तरफ जहां अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ अभी भी कई ऐसे थाना प्रभारी हैं जो शिकायत लिखने में भी कोताही बरतते हैं। जिसके कारण पीड़ित और उसके परिजनों को अधिक कठनाई का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नबालिग लड़की के साथ बलात्कार जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। 


दरअसल, सीतामढ़ी सरेह में घास काटने गई नाबालिग के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने नानपुर थाना प्रभारी पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। जहां रेप पीड़िता की मां ने पहले अपने नजदीकी थाने में इस मामले में शिकायत करने गई, लेकिन वहां इसकी शिकायत नहीं सुनी गई। जिसके बाद अब इसने जिले के पुलिस कप्तान यानि  एसपी सीतामढ़ी से मिलकर अपनी पुत्री के साथ बलात्कार किये जाने की शिकायत किया है। 


सीतामढ़ी एसपी को दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया है कि, उसकी पुत्री खेत में घास लाने गयी थी। तभी, लड़की को अकेली देख कर गुगलक टोल निवासी सुरेश यादव का पुत्र राजकुमार यादव ने उससे घास काटने वाला हसुआ देने के बहाने बुला कर पकड़ लिया और मुँह बांध कर बलात्कार करने लगा ।बाद में मौक़ा पाकर नाबालिग शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग जब आने लगे तो आरोपी छोड़ कर फरार हो गया।


इसके आलावा पीड़िता की मां ने बताया है कि, शुरुआत में उसने इस मामले की शिकायत ग्रामीण मुखिया और सरपंच किया, लेकिन इनके द्वारा भी इस मामले में टाल- मटोल किया गया।  जिसके बाद  वह नानपुर थाने में आवेदन दिया। लेकिन, यहां भी नानपुर थानाध्यक्ष ने भी आवेदन पर कोई मामला दर्ज नहीं किया , जिसके बाद मजबूरन  वह अपने परिवार के साथ सीतामढ़ी एसपी से मिल कर शिकायत किया है। वहीं, इस मामले के प्रकाश में आने के बाद एसपी सीतामढ़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ मामला दर्ज करने का आदेश नानपुर थानाध्यक्ष को दिया है।