ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / गांव तक पक्की सड़क और नाली की योजनाओं में भारी गड़बड़ी, सीएम के...

गांव तक पक्की सड़क और नाली की योजनाओं में भारी गड़बड़ी, सीएम के जनता दरबार में आ रही शिकायतें

20-Dec-2021 11:27 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में हैं. आज वह लगभग डेढ़ दर्जन विभागों से जुड़ी समस्याएं सुन रहे हैं. आज सबसे अधिक मामले गांव और पंचायत में सड़क न बनने को लेकर आ रहे हैं. नीतीश कुमार लोगों की समस्याएं सुन तुरंत संबंधित विभाग को फ़ोन लगाकर शिकायतों के निस्तारण करने के आदेश दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के तहत गांव तक पक्की सड़क और हर गाली नाली बनाने की योजना है. लेकिन इस योजना में भारी गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. 


एक मामला बाढ़ में नदी कटाव की समस्या से जुड़ा आया तो सीएम ने तुरंत जल संसाधन मंत्री को फ़ोन लगाया और पूछा कि अब तक तटबंध काहें नहीं बना. जब हम हर चीज के लिए पहले से कहें हैं तो काम काहें नहीं होता. ऐसे ही एक मामला गोपालगंज का आया जिसमें मुख्य सड़क गांव तक नहीं जुड़ा हुआ था, इस पर भी सीएम ने तुरंत एक्शन लिया.


एक मामला भवन निर्माण से जुड़ा आया जिसमें गोपालगंज में 1998  सर्किट हाउस की मरम्मती का काम हुआ था, इसमें कार्यरत एक कर्मचारी को अब तक पैसा नहीं मिला. 23 साल हो गया. 2014 में सीएम नीतीश उक्त शख्स के घर भी गये थे. कोर्ट का आर्डर होने के बाद भी अभी तक पैसा नहीं मिला. मुख्यमंत्री ने इस पर भी तुरंत विभाग को फ़ोन कर मामले को देखने को कहा.


news image

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ऊर्जा, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य विभाग, पंचायती राज, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जलवायु परिवर्तन विभाग के मामले देख रहे हैं.