दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Jan-2020 09:28 AM
MUMBAI: मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे एजाज लकड़ावाला को मुंबई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस एजाज को अपने साथ ले गई. पुलिस कस्टडी में एजाज ने कई राज उगले हैं.
मुंबई पुलिस को दिये बयान में एजाज ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. एजाज लकड़ावाल ने बताया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग्रीन नाम की बीमारी से पीड़ित है. एजाज ने बताया कि दाऊद इब्राहिम गैंग्रीन नाम की घातक बीमारी का शिकार है जिसके कारण उसके पूरे शरीर में जहर फैल चुका है. आतंक और दहशत का वो नाम जिसने मुंबई को छलनी-छलनी कर दिया, वो शख्स अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.
एजाज ने ये भी खुलासा करते हुए बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने नेपाल में अपना कारोबार फैला रखा है. एजाज ने पुलिस के सामने ये कबूल किया है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील ने नेपाल में पैसे लगाये हैं, और उनका कारोबार वहां फल-फूल रहा है. लकड़ावाला ने ये भी कबूल किया कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मिल चुका है. फिलहाल मुंबई पुलिस एजाज लकड़ावाला से कई गुनाहों के राज खुलवाने में लगी है.