मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
12-May-2023 01:56 PM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बना पीपा पुल को अचानक से खोला गया है। जिससे दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया है। करीब सैकड़ों गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी है। इसी चिलचिलाती धुप में लोग इस पुल के वापस से जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल, पीपा पुल जिले के बिदुपुर के चकौसन से राघोपुर के पहाड़पुर तक तीन किलोमीटर लंबा है। इस मामले में पुल निर्माण निगम लिमिटेड मुजफ्फरपुर ने कहा कि नाव निकालने के लिए पुल को बीच से खोला गया है। अचानक से गंगा में एक बड़ी नाव आ गई तो इस नाव को निकालने के लिए पुल को खोला गया है। लगभग तीन घंटे से लोग कड़ी धूप में फंसे हुए हैं और बताया जा रहा है कि अभी पीपा पुल को जोड़ने में 3 घंटे और लग सकते हैं।
वहीं, इस मामले में हाजीपुर सदर एसडीओ एसडीएम सदर अरुण कुमार ने बताया है कि पुल खोला जाता है लेकिन उससे पहले स्थानीय प्रशासन और थाना को इसकी जानकारी देनी होती है। ताकि लोगों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पुल निगम से बात कर पूछा जा रहा है कि क्यों बगैर जानकारी के पुल को खोला गया है। पुल निगम से जवाब मांगा गया है।
बता दें कि, राघोपुर दियारा में बिदुपुर के चकौसन से राघोपुर के पहाड़पुर तक लगभग 3 किलोमीटर लंबा पीपा पुल बनाया गया है। जिससे दियारा इलाके के हजारों लोग रोजाना आना-जाना करते हैं। यहां आने - जाने के लिए लोग इसी पीपा पुल का उपयोग करते हैं। ऐसे में तीन घाटों तक लोगों को काफी कठनाई उठानी पड़ सकती है।