lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
10-May-2022 12:16 PM
BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट में लगातार डुबने से मौत की घटना सामने आ रही है। लेकिन प्रशासन को इस बात की खबर तक नहीं है। जहां बीते दिन भी एक बच्चे और एक महिला की गंगा में डूबने से मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर आज सुबह लगभग 8 बजे एक अन्य महिला की डूबने से मौत हो गई है।
बताया जाता है कि महिला खुशी कुमारी देवघर के जटाहि गांव की रहने वाली है। जिसकी पिछले महीने 22अप्रैल को शादी हुई थी। जो परिजन के साथ गंगा स्नान करने अजगैबीनाथ गंगा घाट पहुची थी। गंगा में गेहरा गढ्ढा होने के कारण एक ही परिवार के तीन लोग डुबने लगे तभी स्थानीय लोगों कि मदत से दो लोगों को बचा लिया गया। लेकिन खुशी कुमारी पर स्थानीय लोगों कि नजर नहीं पड़ी और वो डुब गई। मृतका के भाई ने बताया कि प्रशासन को इस घटना के तुरंत बाद ही सुचना दे दी थी, लेकिन एक घटना हो गया है अभी तक शव का कुछ पता नहीं चला है।
वहीं, कल हुई घटना में डूबी महिला के भाई ने बताया की वह भी आज अपनी बहन के शव को ढूंढने के लिए आये हुए है पर पुलिस न फोन उठाती है न ही कोई जवाब देती है। प्रशासन कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि यहां हर समय एसडीआरएफ टीम कि नियुक्ति किया जाए। गंगा घाट में बेरिकेटिंग और बैनर पोस्टर टियुब लगाया जाए। जिससे लोग डुबने से बच जाए। वहीं घंटों बाद घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और शव कि खोजबीन में जुट गई है।