ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

गाजीपुर बॉर्डर से हटाई बैरिकेडिंग, बोले राकेश टिकैत-अब हम दिल्ली जाएंगे

गाजीपुर बॉर्डर से हटाई बैरिकेडिंग, बोले राकेश टिकैत-अब हम दिल्ली जाएंगे

21-Oct-2021 02:44 PM

DELHI: गाजियाबाद-दिल्ली मुख्य मार्ग पर किसान पिछले 11 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर वे सड़क पर धरना प्रदर्शन कर लगातार कर रहे हैं। लेकिन अब किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया है। बैरिकेडिंग हटाने में खुद किसान नेता राकेश टिकैत लगे हुए है। 


सड़क पर लगे टेंट को हटाया जा रहा है। राकेश टिकैत ने इस दौरान कहा कि हम लोगों ने तो कभी रास्ता रोका ही नहीं था। रास्ता किसानों ने नहीं बल्कि पुलिस ने बंद किया है। अब किसानों के साथ वे दिल्ली का रुख करेंगे। बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर बाधित हुई दिल्ली की सड़कों को खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। 


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसानों को प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन वे सड़क नहीं रोक सकते। इस पर टिकैत ने कहा कि सड़क का रास्ता किसानों ने नहीं बल्कि पुलिस ने बंद किया है। किसानों के मामले में अब सात दिसंबर को सुनवाई होगी। 


सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन के चलते दिल्ली बार्डर पर बंद हुए रास्तों को लेकर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन सड़क नहीं रोकनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने किसान संगठनों से इस मामले में जवाब दाखिल करने के कहा है। इस मामले में अब 7 दिसंबर को  सुनवाई होगी। 


सुप्रीम कोर्ट जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली बॉर्डर के कई रास्ते बंद होने पर पहले भी नाराजगी जता चुका है। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली बार्डर पर प्रदर्शन को लेकर किसान संगठनों से पूछा था कि जब मामला अदालत में  है तब किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?


गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत तमाम राज्यों के किसान 27 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदशन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक तीनों कृषि बिल पूरी तरह से वापस नहीं लिए जाते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। करीब 11 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अब किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग को हटाना शुरू कर दिया है।