ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / फूलपुर से नीतीश चुनाव लड़ेंगे या नही! बिहार के मंत्री ने यूपी में...

फूलपुर से नीतीश चुनाव लड़ेंगे या नही! बिहार के मंत्री ने यूपी में किया खुलासा

26-Aug-2023 08:21 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इन अटकलों के बीच बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने यूपी में खुलासा किया है कि फिलहाल नीतीश कुमार की ऐसी कोई इच्छा नहीं है और ना ही पार्टी नेतृत्व ने ही कोई फैसला लिया है।


बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 'INDIA' गठबंधन से नीतीश को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार होना चाहिए। बिहार,यूपी के लोग भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार हों। 


बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 में फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि यहां कुर्मी समुदाय की बड़ी आबादी है और नीतीश कुमार इसी जाति से आते हैं। इस सीट से आठ बार कुर्मी (पटेल) समाज के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल भी इसी समाज से हैं।


गौरतलब है कि फूलपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और वीपी सिंह कर चुके हैं। जवाहरलाल नेहरू यहां से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 1952, 1957 और 1962 में फूलपुर से लगातार तीन आम चुनावों में जीत दर्ज की थी। अब इस सीट को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की चर्चा हो रही है। वही बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने यह साफ तौर से कह दिया है कि बिहार, यूपी से लेकर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों की यही इच्छा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को I.N.D.I.A. गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए। उन्हें लोग देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।