पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
12-Dec-2021 08:51 PM
DESK: यूपी में गरीब परिवारों के बीच आज से फ्री-राशन वितरण की शुरुआत हो गई। इस योजना के तहत मार्च तक गृहस्थ राशन कार्ड धारकों को गेंहू, चावल के अलावा चना,सोयाबीन रिफाइंड तेल और नमक दिया जाएगा। जिस पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी की तस्वीर छपी हुई है।
राज्य की मुफ्त राशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 80 हजार राशन की दुकानों के जरीये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ नमक, रिफाइंड तेल और चना का पैकेट गरीबों के बीच बांटा गया। कुछ पैकेटों में यह स्लोगन भी लिखा हुआ था कि सोच ईमानदार, काम दमदार।
बता दें कि सरकार की डबल राशन वितरण योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले अतिरिक्त सामान के पैकेटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो छपी है। इससे पहले प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव योजना में भी जो थैले वितरित किए गए थे उन पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो छपा हुआ है।
20 दिन पहले केंद्र सरकार ने यह घोषणा की थी कि वह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को चार महीने के लिए बढ़ाई गयी है।दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक अब गरीबों के बीच मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा। पिछले साल कोविड महामारी के दौरान इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त राशन दी जाती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति माह मुफ्त राशन दी जाती है।
