बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
26-Mar-2020 08:10 PM
DELHI : कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच सरकार गरीब लोगों के लिए बहुत कुछ सोच रही है. लॉक डाउन में कोई गरीब भूखा न रहे, इसके लिए सरकार की ओर से इंतजाम किये जा रहे हैं. केंद्र सरकार ने राहत पैकेज का एलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलो गेहूं या चावल अगले तीन महीने तक फ्री में मिलेगा. इसके आलावा सरकार ने एक किलो दाल का भी प्रावधान किया गया है. बता दें कि इसका फ़ायदा फायदा 80 करोड़ लाभार्थी को मिलेगा. यह भारत देश की दो तिहाई आबादी है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत यह बड़ा निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि गरीब लोगों के लिए अगले 3 महीने तक मुफ्त गेहूं, चावल, दाल और गैस दिया जायेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश के गरीबों, मजदूरों, नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के रहत पैकेज का एलान किया है.
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जो लोग इस जंग को लड़ रहे हैं, चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें आगामी तीन माह तक 50 लाख का बीमा कवर दिया जायेगा. देश में 22 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और 12 लाख डॉक्टर्स हैं. इसके साथ ही किसानों, मनरेगा मजदूर, महिलाओं, पीएफ खाताधारकों, आदि को राहत देने की घोषणा की गई.
सरकार ने देश के करोड़ों लोगों के लिए सहायता राशि का भी एलान किया है. 20 करोड़ महिलाओं के जन-धन खाते में 500 रुपये अगले तीन महीने तक दिए जाएंगे. मनरेगा के तहत आने वाले मजदूरों के लिए दिहाड़ी को 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दिया गया है. इससे 5 करोड़ लोगों को फायदा होगा. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 8.70 करोड़ किसानों को अप्रैल के पहले हफ्ते में दो हजार रुपये की किस्त दी जाएगी. उज्जवला स्कीम के तहत 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों को अगले तीन महीने तक मुफ्त गैस दी जाएगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...