ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने बांटी छठ पूजन सामग्री, सूप-साड़ी और फल का...

पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने बांटी छठ पूजन सामग्री, सूप-साड़ी और फल का किया वितरण

10-Nov-2021 12:08 PM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने आज सुबह बीरचंद पटेल पथ पर जदयू कार्यालय के सामने सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच सूप, साड़ी और फल का वितरण किया. 


news image


इस मौके पर आरके सिन्हा ने बिहार वासियों को छठ पर्व ढेर सारी शुभकामनाएं दी. आरके सिन्हा ने कहा कि छठ पूजा बिहार की सांस्कृतिक पहचान है. लोक आस्था का यह महापर्व सामाजिक समरसता, स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करूंगा कि लोक आस्था के इस महान पर्व पर आदित्यदेव सूर्य नारायण सभी बिहार वासियों को स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि प्रदान करें.


news image


इसके पहले आरके सिन्हा ने अपने आवास अन्नपूर्णा भवन, रामसुंदर दास पार्क, कंकड़बाग और आदि चित्रगुप्त मंदिर, नौजरघाट, पटना सिटी में भी सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया था.


news image