अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
09-Nov-2021 04:15 PM
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय युवा नेता रितुराज सिन्हा ने आज रामसुंदर दास पार्क, कंकड़बाग और आदि चित्रगुप्त मंदिर, नौजरघाट, पटना सिटी में सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरित की. छठ व्रतियों के सुप में फल के अलावा साड़ी भी वितरित की गई.

इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा कि छठ पर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान है. लोक आस्था का यह महापर्व सामाजिक समरसता, स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है. वहीं रितुराज सिन्हा ने कहा कि इस पर्व में श्रद्धा और विश्वास के साथ सूर्य की उपासना करते हैं. एक ही घाट पर गरीब और अमीर बिना किसी भेदभाव के पूजा करते हैं.

सूप वितरण कार्यक्रम में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंद किशोर यादव, कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा भी शामिल हुए. इनके अलावा बीजेपी के पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक, आशीष सिन्हा, संबंधित मंडल अध्यक्ष के अलावा आनंद, विनय केशरी, कांति केसरी, सुदामा प्रसाद सिन्हा, रणवीर सहित भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया.