ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

सीतामढ़ी में मंडराया बाढ़ का खतरा, डीएम ने बुलाई आपात बैठक, सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

13-Jul-2019 01:36 PM

By 3

SITAMARHI: सीतामढ़ी में हर जगह पानी ही पानी है. जिले के तकरीबन सभी प्रखंड के सैकड़ों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. सोनबरसा, रीगा, बैरगनिया, कन्हौली, परिहार, बाजपट्टी सहित प्रखण्ड के कई गांव बाढ़ में डूब चुके है. कई परिवार बाढ़ में घिरे है. सीतामढ़ी में बाढ़ के हालात को देखते हुए डीएम ने आज आपात बैठक बुलाई. जिसमें लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर चिंता जताई. बता दें कि सीतामढ़ी की सभी नदियां अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई परिवार घर छोड़ कर बाहर चले गए हैं जबकि कई परिवार अभी फंसे हुए है. अभी भी लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. बागमती नदी अपने खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर बह रह रही है. इधर डीएम ने बाढ़ की हालत को देखते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट