ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / फर्स्ट बिहार की खबर पर SP ने लिया संज्ञान, शराबबंदी कानून तोड़ जाम...

फर्स्ट बिहार की खबर पर SP ने लिया संज्ञान, शराबबंदी कानून तोड़ जाम छलकाने वाले दो अरेस्ट

10-Mar-2020 02:15 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : सीतामढ़ी में शराब पार्टी करने के मामले में फास्ट बिहार झारखंड की खबर का बड़ा असर हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए पार्षद पुत्र दीपक श्रीवास्तव तथा पार्षद पति राम बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के बैरगनिया नगर पंचायत क्लर्क और वार्ड पार्षदों द्वारा शराब का जाम छलकाने, शराब के जाम पर ठुमके लगाते एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने खबर संज्ञान लिया जिसके बाद शराब पार्टी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


बता दें कि  वायरल वीडियो में नगर पंचयात के पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे के साथ शराब का जाम छलकाते नज़र आए थे। होली के मौके पर सभी ने जमकर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाई। वीडियो में बैरगनिया के नगर पंचायत कार्यालय के किरानी राकेश झा ,नगर पंचायत के अध्यक्ष के बेटे राकेश साहू और नगर पंचायत के पार्षद रामबाबू पासी, पार्षद के बेटे विजय राउत, पार्षद के बेटे दीपक श्रीवास्तव और पार्षद प्रमोद महतो के साथ होली पर मटन के साथ शराब के जाम छलकाते नजर आ रहे थे।


शराब की पार्टी करते वार्ड पार्षद और कार्यालय के किरानी शराब के नशे में झूमते हुए ठुमके भी लगाए। वीडियो देखकर यहीं साबित हो रहा था कि इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि बिहार में शराबबंदी है। इन लोगों लिए कानून ठेंगे पर है।