ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट

फर्स्ट बिहार की खबर पर सदन के बाहर प्रदर्शन, रात के अंधेरे में समझौता नहीं चलेगा

03-Dec-2021 10:52 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है. सदन शुरू होने से पहले ही आज भी मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ बदसलूकी मामले ने जोर पकड़ा. डीएम-एसपी द्वारा मंत्री जी को तो रात में ही मना लिया गया लेकिन विपक्ष मानने को तैयार नहीं है. 


सदन के बाहर विपक्षी नेता हंगामा कर रहे हैं. वाम दल, कांग्रेस और राजद नेताओं ने कहा कि रात के अंधेरे में समझौता नहीं चलेगा. विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाया कि घटना दिन के उजाले में तो रात के अंधेरे में माफी क्यों, यह मंत्री जी को भी बताना चाहिए. विपक्ष के नेता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. इतना ही नहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता वेल तक पहुंच गये और 'मंत्री को न्याय दो' का नारा लगाने लगे. इस दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा भी सदन में मौजूद हैं.


वहीं इस मामले पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रभारी गृहमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम मामले को देख रहे हैं. इन लोगों से बातचीत हुई है. जो दोषी होंगे उनपर उचित कार्रवाई की जाएगी.


बताते चलें कि गुरूवार को पूरे दिन मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ पटना के डीएम और एसएसपी पर बदसलूकी का मामला छाया रहा. शाम में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और डीजीपी ने कह दिया था कि कोई बदसलूकी हुई ही नहीं. लेकिन जब रात ढला तो सरकार के चेहरे का पर्दा हटा. 


देर रात पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा मंत्री आवास पहुंच गये. मकसद सिर्फ एक था-जीवेश मिश्रा अपनी बेईज्जती को भूल जायें और सरकार के वफादार कारिंदों को बेदाग बचा लिया जाये. फर्स्ट बिहार की टीम ने गुरूवार की रात ही अपने फेसबुक पेज पर लाइव जाकर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया.