ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / गोपालगंज : अपराधियों ने क्लिनिक में की ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचा कर भागे...

गोपालगंज : अपराधियों ने क्लिनिक में की ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचा कर भागे डॉक्टर

22-Aug-2019 06:40 PM

By 7

GOPALGANJ : बिहार में अपराध इनदिनों चरम पर है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है गोपालगंज जिले से जहां अपराधियों ने एक निजी क्लिनिक में जमकर फायरिंग की है. फायरिंग की इस घटना से क्लिनिक में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. डॉक्टर जैसे तैसे अपनी जान बचाते हुए क्लिनिक से भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के बरौली थाना इलाके की है. जहां कहला मोड़ की अपराधियों ने एक निजी क्लिनिक में जमकर फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि केजीएन क्लिनिक के नाम से नर्सिंग होम में यह वारदात हुई है. डॉ एफ आलम उर्फ राजू ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर आये चार अपराधियों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया. डॉक्टर ने बताया कि ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की गई. जिससे उनके चैंबर का शीशा टूट गया. वह जैसे तैसे अपना जान बचाते हुए मौके से भाग निकले. इस घटना से पूरे क्लिनिक में अफरा तफरी मच गई. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है. कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. गोपालगंज से मेराज अहमद की रिपोर्ट