Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
22-Jan-2023 02:31 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: नेपाल के दो दोस्तों को बदमाशों ने पहले अगवा किया फिर दोनों के परिजनों से फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर दोनों की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना जिले के बेला थाना क्षेत्र के परसा गांव की है। जहां बीती देर रात करीब 2 बजे दोनों के शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस दोनों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
11 जनवरी से दोनों युवक गायब था। नेपाल के जनकपुर के रहने वाले रामबाबू साह के पुत्र रोहित कुमार (19) और जगदीश साह के पुत्र विष्णु कुमार (19) अचानक लापता हो गया था। विष्णु और रोहित दोनों दोस्त थे। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। इसी बीच दोनों के पिता के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया और फिरौती की मांग की गई। इसके बाद 13 जनवरी को नेपाल में मामला दर्ज कराया गया।
नेपाल पुलिस ने सीतामढ़ी पुलिस की मदद से इसमें शामिल बदमाशों को जब ट्रैक किया। नेपाल पुलिस को अपराधियों के सीतामढ़ी में होने का शक था। जिसके बाद नेपाल पुलिस ने सीतामढ़ी पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की और चार बदमाशों को दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर देर रात बेला थाना क्षेत्र के परसा स्थित एक बाउंड्री के अंदर जमीन की खुदाई की तब उसमें दफन दोनों लापता युवकों की लाश बरामद की गयी। नेपाल के दोनों दोस्तों की लाश सीतामढ़ी में जमीन में दफन मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसकी खबर परिजनों को दी गयी जिसके बाद कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।