‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
28-Sep-2020 03:16 PM
DESK: एक बार फिर से यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई है, जिसमें वांछित चल रहे अपराधी फिरोज उर्फ शमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बहराइच निवासी फिरोज उर्फ शमी के खिलाफ ठाकुरगंज कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज थे. वह 2014 से फरार चल रहा था. इसके बाद ही उस पर गैंगस्टर लगा था. तीन दिन पहले उसके मुंबई में होने की खबर मिलने पर ठाकुरगंज कोतवाली की रिंगरोड चौकी के प्रभारी जगदीश पांडेय, सिपाही संजीव सिंह, मुखबिर और ड्राइवर के साथ सड़क मार्ग से 25 सितंबर को मुंबई गए थे. शनिवार रात को इस टीम ने मुंबई पुलिस की मदद से फिरोज को गिरफ़तार कर लिया. जिसके बाद उसे सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा था.तभी पुलिस की गाड़ी मध्य प्रदेश के गुना में पलट गई। इस हादसे में फिरोज की मौत हो गई जबकि रिंगरोड चौकी प्रभारी जगदीश पांडेय, सिपाही समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.
पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के तीन बजे उसे लेकर टीम लखनऊ के लिए निकली. करीब सात बजे गुना में चचोड़ा इलाके के पास कार के सामने अचानक नील गाय आ गई. उससे बचने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां फिरोज को मृत घोषित कर दिया गया.