ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / त्योहार खत्म लेकिन अब महामारी फैलने की आशंका से डरे लोग, यूरोप में...

त्योहार खत्म लेकिन अब महामारी फैलने की आशंका से डरे लोग, यूरोप में कहर बरपा रहा कोरोना

11-Nov-2021 12:36 PM

DESK : उत्तर भारत और पूर्वांचल में मनाए जाने वाले छठ पर्व की समाप्ति के बाद अब त्यौहारों का मौसम खत्म हो गया है. त्यौहारों का मौसम खत्म होने के बाद अब लोगों को कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका एक बार फिर सताने लगी है. 


दरअसल, त्यौहारों के दौरान कोरोना की गाइडलाइन जिस तरह फेल साबित हुई, उसके बाद यह आशंका और बढ़ गई है कि देश में तीसरी लहर की एंट्री हो सकती है. उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले 1 हफ्ते के दौरान संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं. दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और यूपी में नए मामले सामने आए हैं.


भारत में एक तरफ जहां लोग भी तीसरी लहर की आशंका से डरे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ से यूरोप में कोरोना कहर बरपा रहा है. कोरोना के मामले यूरोप के ज्यादातर देशों में सामने आ रहे हैं. रूस के बाद जर्मनी जैसे देश में कोविड-19 सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. 


न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक, जर्मनी में पिछले 24 घंटे के दौरान 50 हजार नए केस सामने आए हैं. जर्मनी में हालात ऐसे हैं कि पिछले 5 महीनों का रिकॉर्ड टूट गया है. ब्रिटेन में भी 30 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में ब्रिटेन में 12 सौ से ज्यादा लोगों की मौत कोरोनावायरस चुकी है. जबकि जर्मनी में यह आंकड़ा लगभग 950 के आसपास है.


ऐसा नहीं है कि कोरोना की चपेट में केवल जर्मनी और ब्रिटेन जैसे ही बड़े देश ही हैं. नीदरलैंड, पोलैंड और रूस में भी कोरोना कहर बरपा रहा है. यह हालत तब है जब इन देशों में दो तिहाई आबादी को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है. कोरोना वैक्सीनेशन होने के बावजूद महामारी का फैलना इस बात को साबित करता है कि वैक्सीन कोई ऐसा हथियार नहीं जिससे कोरोना का मुकाबला किया जा सके. 


कोरोना से बचाव के लिए अभी भी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है. सामाजिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल जीवन का हिस्सा अगर नहीं रहा तो महामारी आप को चपेट में ले सकती है.