ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / ‘फतेह बहादुर की हर बात का हम समर्थन नहीं करते’ विवादित पोस्टर को...

‘फतेह बहादुर की हर बात का हम समर्थन नहीं करते’ विवादित पोस्टर को लेकर हुई फजीहत के बाद RJD की सफाई

01-Jan-2024 04:51 PM

By First Bihar

PATNA: डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा मंदिरों को लेकर राबड़ी आवास के बाहर विवादित पोस्टर लगाने के बाद साल के पहले दिन सियासत गर्म हो गई। विवादित पोस्टर को लेकर भारी फजीहत होने के बाद लालू प्रसाद के निर्देश पर राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सामने आकर पार्टी की तरफ से सफाई दी है। आरजेडी ने अपने ही विधायक के बयान से किनारा कर लिया है और कहा है कि वह फतेह बहादुर के हर बयान का समर्थन नहीं करती है।


दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। इसको लेकर आरजेडी के डेहरी से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने राबड़ी आवास के ठीक सामने एक विवादित पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के जरिए उन्होंने मंदिर को अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की ओर ले जाने वाला रास्ता बताया है।इस पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ गया और सत्ता में आरजेडी की सहयोगी जेडीयू ने राजद विधायक के पोस्टर पर आपत्ति जताई।


पोस्टर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरजेडी कार्यकर्ता और विधायक फतेह बहादुर के समर्थक राबड़ी आवास के बाहर आपस में भिड़ गए और डेहरी विधायक के बयानों को लेकर हंगामा किया। इसके बाद काफी देर तक राबड़ी आवास के बाहर गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। विवाद को बढ़ता देख आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राज्यसभा सांसद मनोज झा को मामले को संभालने का टास्क दिया। जिसके बाद मनोज झा से सामने से आकर पार्टी की तरफ से सफाई दी।


राजद सांसद मनोज झा ने फतेह बहादुर के विवादित पोस्टर पर सफाई देते हुए कहा कि बीते एक हफ्ते से पूरे देश में सिर्फ महागठबंधन की सरकार गिराई जा रही थी लेकिन इन सब पर सीएम और तेजस्वी यादव ने विराम लगाया। आज सुबह से आरजेडी विधायक को लेकर खबरें चल रही थी। राजद हर जाति के प्रति सम्मान करती रही है। सावित्री बाई फुले ने जो मंदिर के संदर्भ में कहा, उनके विचारों को लेकर डेहरी विधायक ने कहा है। उस बयान को मंदिर से जोड़ा गया, हम धर्म को दिल में रखते हैं। 


हमारे हे राम वाले लोग है, वंचित सोशित से आने वाले विधायक सावित्री बाई फुले के विचारों को उद्रित किया था इसे दूसरे मुद्दों से न जोड़ा जाए। जेडीयू द्वारा आरजेडी विधायक के बयानों पर सवाल उठाने पर मनोज झा ने कहा कि जेडीयू के नेता हमारी बात सुनेंगे। वो सावित्री बाई फुले के विचारों को देखें। फतेहबहादुर के लगातार विवादित बयान पर मनोज झा बोले की एक दल के रूप में फतेह बहादुर के हर बात का समर्थन हम नहीं करते हैं। बता दें कि अमूमन आरजेडी विधायकों के ऐसे पोस्टर और बयान पर कभी अपनी सफाई नहीं देती है।