Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट
01-Oct-2024 10:21 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस वर्दी में घूमने वाले मिथिलेश कुमार के मामले में जमुई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आईपीएस की वर्दी पहन घूमने वाले मिथिलेश को पुलिस से झूठ बोलना अब परेशानी में डाल सकता है. केस दर्ज होने के बाद से अभी तक के अनुसंधान में जमुई पुलिस के सामने यह बात सामने आई है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए मिथिलेश ने झूठ बोला था।
दरअसल, यह मामला सामने आने के बाद फर्जी आईपीएस का मामला पूरे देश में सुर्खियां बनी थीं, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही थी. सिकंदरा थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जब मिथिलेश को अभियुक्त बनाकर जांच शुरू की तब उसके बातें झूठी निकली। जमुई पुलिस मान रही है कि मिथिलेश ने जो बातें बताई हैं वे सच नहीं हैं. मिथिलेश के विरुद्ध कानून की और धाराओं को जोड़कर कार्रवाई करेगी पुलिस ने बताया है कि मिथिलेश ने किसी मनोज सिंह को आईपीएस बनने के लिए 2 लाख रुपये नहीं दिये हैं और न ही वह अपने मामा से दो लाख रुपये लिये हैं. जिस दिन मिथिलेश आईपीएस बनने के लिए 2 लाख रुपये देकर पुलिस वर्दी देने की बात कही उस दिन उसका लोकेशन जमुई का खैरा नहीं, बल्कि लखीसराय का निकला है.
मिथिलेश ने मनोज सिंह का जो दो मोबाइल नंबर दिया गया वह भी फर्जी है. बता दें कि बीते 20 सितंबर को जमुई जिले के सिकंदरा पुलिस ने पुलिस वर्दी में फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहे मिथिलेश को हिरासत में लिया था. इसके बाद पूछताछ में मिथिलेश ने बताया था कि उससे दो लेकर रुपए लेकर खैरा के किसी मनोज सिंह अपने पुलिस में नौकरी दे उसे वर्दी पहनाई थी. जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताई पूरी सच्चाई सिकंदरा थाना पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए केस के अनुसंधान के बाद जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने जानकारी दी है कि पुलिस वर्दी और नकली पिस्तौल लेकर फर्जी आईपीएस बन मिथिलेश ने जो भी जानकारी पुलिस को दी अनुसंधान के क्रम में हुआ सत्य से परे पाई गई है.
अब कानून की सुसंगत धाराओं को जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर उसकी गिरफ्तारी भी होगी. पुलिस के अनुसार, मिथिलेश ने मनोज सिंह पर चीटिंग करने का जो आरोप लगाया इलाके के चार वैसे लोगों को चिन्हित कर पहचान कराई गई जो सही नहीं निकला. मोबाइल नंबर और लोकेशन की जांच भी मिथिलेश की बताई बात से मिल नहीं खाती. यहां तक की जो वर्दी उसने पहन रखी थी उसकी नाप भी उसने स्वयं किसी दर्जी को दी थी.
बता दें कि बीते 20 सितंबर को जमुई जिले के सिकंदरा पुलिस ने पुलिस वर्दी में फर्जी आईपीएस बनकर बाइक से घूम रहे मिथिलेश को हिरासत में लिया था. इसके बाद पूछताछ में मिथलेश ने पुलिस को बताया था कि उससे दो लाख रुपए लेकर खैरा के किसी मनोज सिंह अपने पुलिस में नौकरी दे उसे वर्दी पहनाई थी. यह मामला सामने आने के बाद फर्जी आईपीएस किया घटना सुर्खियां बनी थी जिसकी चर्चा हर जगह हो रही थी. सिकंदरा थाना में केस दर्ज कर पुलिस मिथिलेश को अभियुक्त बनाकर जांच शुरू की थी.
फर्जी आईपीएस बनकर पुलिस वर्दी में घूमने और पकड़े जाने के बाद सुर्खियों में बने मिथलेश अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुका है, मिथिलेश अब अपने सोशल मीडिया के हैंडल पर कई रील्स बना रहा है, जिसमें फेक आईपीएस और वायरल आईपीएस का नाम दे रहा है.यहां तक की फर्जी आईपीएस बनने की कहानी कहते हुए वीडियो सॉंग भी बन रहा है, जिसमें मिथलेश खुद एक्टिंग भी किया है.
चर्चा इस बात की भी हो रही है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में कहीं मिथिलेश खुद वायरल होकर पैसे कमाने के लिए पुलिस वर्दी पहन कर फर्जी आईपीएस तो नहीं बना था. फर्जी आईपीएस के रूप सुर्खियां में आया मिथिलेश एक महादलित परिवार दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मां-बाप का लड़का है, जो मैट्रिक पास है और लखीसराय जिले के गोवर्धनडीह गांव का रहने वाला है.