पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
21-Sep-2024 01:30 PM
By First Bihar
ARA : बिहार के आरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नवादा थाना क्षेत्र में एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग का कारण बिजली के शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में रखे फल प्लास्टिक के कैरेट और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। यह गोदाम मोहम्मद असगर का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह बिजली के शार्ट- सर्किट से भीषण आग लग गई। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। गोदाम में फल, प्लास्टिक का कैरेट, रदी सामान समेत कार्टन रखा हुआ था, जो जलकर खाक हो गया है।
वहीं, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह फल गोदाम टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज निवासी मो.असगर का बताया जा रहा है। इधर, नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी थी।सूचना मिलने ही फायर ब्रिगेड की छह गाडियां पहुंचकर एक घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
इस घटना में करीब पांच हजार कैरेट जलकर खाक हो गया।घटना का कारण बिजली के तार में शार्ट- सर्किट बताया गया। इस दौरान काफी देर तक अफरातफरी मची रही। आग लगने के कारण निकर रही चिंगारी और धुआं को देखकर आसपास के दुकानदार भी सकते में पड़े रहे। इधर, सूचना मिलने पर नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी समेत अन्य अफसर वहां पहुंच गए। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।