बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jan-2020 03:40 PM
DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. लाइव वीडियो कॉलिंग पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक लड़की ने दो लड़कों से तंग आकर यह कदम उठाया. दोनों लड़के उसे अश्लील वीडियो और मैसेज सेंड कर परेशान करते थे.
फेसबुक वीडियो कालिंग पर लगाई फांसी
घटना पंजाब के बरनाला इलाके की है. जहां छेड़खानी से तंग युवती ने फेसबुक कॉल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक लड़की की पहचान बरनाला की रहने वाली मनु रानी के रूप में की गई है. मनु के पिता कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनु की उम्र 21 साल थी. उन्होंने पिछले साल ही मनु को मलेशिया भेजा था. उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक लड़का उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था जिससे तंग आकर उन्होंने कर्ज उठा कर अपनी बेटी को पिछले साल 27 अगस्त 2019 को मलेशिया भेज दिया. जहां उनकी बेटी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
अश्लील वीडियो और मैसेज से तंग आ गई थी पीड़िता
बरनाला के सेखां रोड निवासी महिला ने आरोप लगाया कि जिले के गांव खुड्डी कलां का मिलन और लुधियाना जिले के गांव सहारन माजरा का उसकी बेटी को काफी समय से परेशान करते थे. दोनों आरोपियों ने कई बार अश्लील हरकतें भी की थीं. फर्जी फेसबुक और ईमेल अकाउंट बना बेटी को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने शुरू कर दिए.
लड़की की तस्वीर से छेड़खानी की धमकी
मृतिका के पिता कुलविंदर का कहना है कि 16 जनवरी की रात मिलन और दीप ने युवती को वीडियो कॉल किया था. दोनों उसके बेटी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी भी देते थे. जिसकी शिकायत पहले बरनाला पुलिस को की गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. एसएसपी बरनाला हरजीत सिंह ने बताया कि युवती की मां के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.