BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
27-Sep-2020 04:54 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने जदयू की सदस्यता ले ली है. पार्टी के बड़े नेता ललन सिंह और अशोक चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई है. जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 5 महीना बचा हुआ था लेकिन उन्होंने स्वेच्छिक सेवा निवृति लेकर पार्टी की सदस्या ग्रहण की. पूर्व डीजीपी जेडीयू परिवार का हिस्सा हो गए हैं.
ललन सिंह ने कहा कि पार्टी को ऐसे नेतृत्व की जरूरत थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इन्हें सदस्यता दिलाई है. कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जिस प्रभावशाली तरीके से गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस महकमे को संभाला, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पार्टी के अंदर भी उनकी बड़ी भूमिका रहेगी.
पूर्व डीजीपी और अब जेडीयू नेता गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह शुरू से ही सीएम नीतीश के काम से प्रभावित रहे हैं. हर तरीके से उन्होंने पुलिस को सहयोग करने का काम किया. सीएम नीतीश किसी भी प्रकार के प्रशासनिक कार्रवाई में आज तक हस्तक्षेप करने का काम नहीं किया.
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि "मैं शुरू से ही उनसे (नीतीश कुमार) प्रभावित रहा हूं जिस तरह से पुलिस को सहयोग करने का काम, आपराधिक और असामाजिक तत्वों के प्रति पूरी सख्ती बरतने के आदेश दिए. किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई में किसी भी तरह का हस्तक्षेप उन्हें बर्दाश्त नहीं था ये बात मुझे बहुत अच्छी लगी." जेडीयू की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "यह मेरा नहीं पार्टी का फैसला है. पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे निभाउंगा. आगे मेरे दल के नेताओं का जो आदेश होगा उसके हिसाब से मैं काम करूंगा. मैं दल का अनुशासित सिपाही हूं. चुनाव लड़ना या नहीं लड़ना ये मेरा फैसला नहीं हो सकता है."