EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
02-Aug-2023 03:35 PM
By SONU
BHAGALPUR : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी अन्य तरह का काम करने पर पूरी तरह से रोक है। इसको लेकर राज्य सरकार के तरफ से अलग पुलिस थाना भी बनाया गया है और कानून की धराएं भी निर्धारित की गई है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में आए दिन करोड़ों का शराब पकड़ा जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक PHED विभाग के अधिकारी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है। हालांकि, इस मामले में अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं है कि उनके घर में शराब की बोतलें कहां से आई है।
दरअसल, जिले के पीएचईडी विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के घर से जोकसर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यहां गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई शक्ति पासवान के नेतृत्व में अहले सुबह यह कार्रवाई की गई और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अधिकारी के घर से शराब जब्त की गई। पुलिस को यह सुचना मिली थी कि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अधिकारी के आवास के निजी गार्ड के द्वारा शराब की बड़ी खेप की खरीद बिक्री होने वाली है। जसिके बाद एएसआई शक्ति पासवान के नेतृत्व में एक टीम तैयार कर इस मामले का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से निजी गार्ड अमरेंद्र कुमार पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, पीएचईडी विभाग के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अधिकारी विजय कुमार के खंजरपुर आवास पर यह छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया है। वहीं ,इस संबंध में पीएचईडी विभाग के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि हमें जानकारी नहीं थी कि हमारे निजी गार्ड के द्वारा शराब का बड़े पैमाने पर धंधा किया जा रहा है।
इस पुरे मामले को लेकर पीएचईडी विभाग के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि, हमें इस घटना के बारे में तब मालूम हुआ जब हम मॉर्निंग वॉक से वापस घर लौटे। मुझे मालूम चला क , हमारे गार्ड के द्वारा शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा था। पुलिस ने छापामारी करते हुए शराब के साथ गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। गार्ड ही इस पूरे मामले की जानकारी दे सकता है। वह यहां 8-9 साल से रह रहा था।वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहता है।
इधर, इस पुरे मामले में पुलिस ने गार्ड अमरेंद्र कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। गार्ड पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं अधिकारी के घर से शराब बरामदगी के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।