बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
06-Dec-2021 07:36 PM
PATNA : ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्टाचारी इंजीनियर अनिल कुमार से जुड़े मामले में जांच के लिए विधानसभा की कमेटी का गठन कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस कमेटी में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा के साथ-साथ कांग्रेस के विजय शंकर दुबे, आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी, जनता दल यूनाइटेड के राजकुमार सिंह और विधानसभा में भ्रष्टाचारी इंजीनियर का मामला उठाने वाले बीजेपी विधायक संजय सरावगी को शामिल किया गया है।
पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नितीश मिश्रा को जांच समिति का सभापति बनाया गया है। उनके अलावा चार अन्य सदस्य इस कमेटी में शामिल हैं। विधानसभा के सचिव इस कमेटी के सचिव होंगे। यह कमेटी 3 महीने के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी। आपको बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दरभंगा में तैनात रहे ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार के भ्रष्टाचार का मामला उठा था।
इस मामले पर सरकार की खूब फजीहत हुई थी। सरकार की तरफ से ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज भ्रष्टाचारी इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए थे। इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की कमेटी बनाने की घोषणा की थी।
हालांकि शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद 4 दिसंबर को भ्रष्टाचारी इंजीनियर अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया था। सरकार अपने दामन पर लगे दाग को छुड़ाने की कोशिश कर रही है। लेकिन इसके बावजूद सदन में हुई घोषणा के मुताबिक विधानसभा कमेटी को जांच का जिम्मा दे दिया गया है।