ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / Election Results 2022 : पंजाब में सीएम चन्नी की हार कन्फर्म, सिद्धू और...

Election Results 2022 : पंजाब में सीएम चन्नी की हार कन्फर्म, सिद्धू और अमरेंद्र भी पीछे

10-Mar-2022 12:14 PM

PATNA : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना लगभग तय हो गया है. केजरीवाल ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी अपनी झाड़ू से तमाम विरोधियों का सफाया कर दिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की हार भी लगभग तय हो गई है. चरणजीत सिंह चन्नी फिलहाल भदौर सीट से 63000 मतों से पीछे चल रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी 17000 वोटों से पीछे चल रहे हैं. 


उधर एक और पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल 5000 वोटों से पीछे हैं. पंजाब कांग्रेस के चेहरा माने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं. जबकि आम आदमी पार्टी के पीएम कैंडिडेट भगवान सिंह मान फिलहाल आगे चल रहे हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है, तो अब चरणजीत सिंह चन्नी अपना इस्तीफा जल्द ही सौंप सकते हैं.


पंजाब में चुनाव नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला ट्वीट आया है, उन्होंने भगवंत मान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई.