RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
08-Sep-2021 03:04 PM
By neeraj kumar
SAHARSA: भाभी और देवर के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सहरसा से आई है जहां एकतरफा प्यार में एक देवर ने भाभी को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल महिला को सोनबरसा पीएचसी ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है। वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोली मारने वाले शख्स का नाम मो.तनवीर है जो रिश्ते में सफीना खातून का चचेरा देवर लगता है। तनवीर करीब एक साल से सफीन से प्रेम करता था और जबरन उससे शादी करना चाहता था लेकिन रिश्ते में भाभी लगने वाली सफीना उसके इस फैसले पर तैयार नहीं थी। शादी से इनकार करने पर तनवीर सफीना के मायके पहुंच गया और उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मायके वाले मौके पर पहुंचे और सफीना को सोनबरसा पीएचसी ले गये। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे सहरसा रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
गौरतलब है कि 30 वर्षीय सफीना खातून की शादी 6 साल पहले सौरबाजार के पुलाघाट टोला निवासी मो. इरशाद के साथ हुई थी। इरशाद बैंगलूर में रहकर पेंटर का काम करता है। वहीं सफीना पर 18 वर्षीय चचेरे देवर तनवीर की बुरी नजर लग गयी। वह अपनी भाभी से एकतरफा प्यार करने लगा। सफीना को पाने के लिए तनवीर किसी भी हद तक गुजरने को तैयार हो गया।
इसी बीच तनवीर ने घुमाने के बहाने भाभी को लेकर घर से भाग भी गया था लेकिन सफीना वहां से लौट आई और अपने मायके चली गयी। जब सफीना को इस बात का पता चला तो वह तनवीर की मंशा समझ गयी और उससे दूर रहने लगी। एक दिन तनवीर ने सफीना के सामने शादी की बात रखी जिससे सुन वह भी हैरान रह गयी है। उसने शादी करने से मना कर दिया। सफीना के मना करने के बावजूद तनवीर शादी के लिए दवाब बनाने लगा। अपने मायके में रह रही सफीना जब घर के दरवाजे पर बैठी थी तभी अचानक तनवीर आ पहुंचा और उसे गोली मारकर फरार हो गया। सफीना की हालत गंभीर बनी हुई है उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
फातिमा की मां ने बताया कि तनवीर रिश्ते में फातिमा का चचेरा देवर लगता है जो करीब एक साल से फातिमा को परेशान कर रहा था और जबरन शादी के लिए दवाब बना रहा था। फातिमा इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। तनवीर से तंग आकर वह मायके आई हुई थी जो तनवीर को नागवार गुजरा और उसने दरवाजे पर बैठी फातिमा को गोली मार दी। गोली मारने के बाद तनवीर मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में सोनबरसा राज के थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी उन्हें घटना की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।