ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / एक हफ्ते तक रोजाना 6 घंटे बंद रहेगी रेलवे की टिकट बुकिंग सर्विस

एक हफ्ते तक रोजाना 6 घंटे बंद रहेगी रेलवे की टिकट बुकिंग सर्विस

14-Nov-2021 06:59 PM

DESK: यह खबर रेल यात्रियों के लिए है। अगले एक हफ्ते तक रेलवे टिकट बुक करने में परेशानी आ सकती है। रेलवे द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कोविड के बाद यात्री सेवाओं को सामान्य करने और सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर अगले एक सप्ताह तक रात में 6 घंटे तक रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली बाधित रहेगा। इस दौरान लोग टिकट बुकिंग नहीं करा सकेंगे।


रेल मंत्रालय द्वारा यह जानकारी दी गयी है। यह बताया गया है कि यात्री सेवाओं को सामान्य करने को लेकर रेलवे यात्री आरक्षण प्रणाली यानी पीआरएस अगले 7 दिनों तक रात में छह घंटे के लिए बंद रहेंगे। 'इस दौरान पीआरएस (PRS) सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पूछताछ सेवाएं बिना किसी बाधा के पूर्ण रूप से जारी रहेंगी। लेकिन रेल यात्री अगले एक हफ्ते तक इन छह घंटों में टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। 


रेल मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, 'यह सुधार प्रक्रिया 14 और 15-नवंबर की मध्यरात्रि से शुरू होगी. वहीं, 20 और 21 नवंबर की रात 23:30 बजे से शुरू होकर 05:30 बजे समाप्त होगी। इन 6 घंटों (23:30 से 05:30 बजे तक) के दौरान, कोई पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण, पूछताछ सेवाएं आदि) उपलब्ध नहीं होंगी. पीआरएस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी पूछताछ सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।इस दौरान फोन नम्बर 139 सहित अन्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेगी।