मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
18-Jul-2023 07:17 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में बच्चों की बर्बरतापूर्ण पिटाई का मामला सामने आया है। मामला पूर्णिया कसबा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय जलकर से जुड़ा है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने एमडीएम से मिलने वाले खाने को लेकर अपने अभिभावकों से शिकायत की थी। जिसके बाद स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने शिक्षकों से सवाल जवाब किया था। इसी बात को लेकर मास्टर साहब को गुस्सा आ गया। गुस्से से तिलमिलाए स्कूल के शिक्षक ने बच्चों की जमकर पिटाई कर दी।
घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो भी सामने आ गया है। वायरल वीडियो कसबा प्रखंड के मध्य विद्यालय जलकर का है। जहां बच्चों को एमडीएम के मेन्यू के अनुसार अंडा परोसा जाना था। लेकिन बच्चों को एक अंडे का चार टूकड़ा करके दिया जा रहा था। जब बच्चों ने इसका विरोध किया तो शिक्षकों ने बच्चों को स्कूल में दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। स्कूल के बच्चों ने बताया कि हमेशा निम्न गुणवत्ता युक्त भोजन देकर शिक्षकों द्वारा मुंह बंद रखने की हिदायत दी जाती है।
बच्चों ने बताया कि आधे अंडे की शिकायत करने पर विद्यालय के तनवीर शिक्षक ने विद्यालय परिसर में बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बच्चों ने शरीर पर उभरे चोट के निशान को दिखाते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी। बच्चों ने बताया कि उन्हें शिक्षक ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। इस दौरान वे दर्द से चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन मास्टर साहब ने उनकी एक नहीं सुनी और पीटते रहें।
इस बाबत पूछे जाने पर आरोपी शिक्षक तनवीर ने बताया कि सभी बच्चे विद्यालय के बाहर थे। मैंने बच्चों से कहा कि बाहर नहीं जाओ स्कूल के अंदर जाओ। बच्चा झूठ बोल रहा है। हम बच्चों को नहीं मारे हैं। वहीं इस मामले से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ रजक ने कहा कि यदि मामला सही पाया गया तो प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई होगी।