ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / पटना के गांधी मैदान में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, सीएम...

पटना के गांधी मैदान में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, सीएम नीतीश ने दी बधाई

12-Aug-2019 01:16 PM

By 2

DESK: पूरे बिहार में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में आज ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई. इस दौरान गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे. इस मौके डीएम कुमार रवि भी गांधी मैदान में मौजूद रहे और नमजियों को बधाई दी. सीएम नीतीश ने दी बधाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ईद-उल-अजहा के मौके पर सूबे के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है.सीएम ने कहा कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दिए जाने के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है. सीएम नीतीश कुमार ने इस त्योहार को मेल जोल,आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद आपसी भाईचारा और मेल जोल के साथ मिलकर मनाने से बढ़ता है. मुसलमानों का ये  त्योहार कुर्बानी के त्योहार के रूप में जाना जाता है. इस्लाम को मानने वाले आज के दिन पैगम्बर इब्राहिम के उस कुर्बानी को याद करते हैं जिसमें उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने बेटे की कुर्बानी दी थी. जिसके बाद से इस त्योहार की शुरुआत हुई.बकरीद के मौके पर मुसलमान ईद की नमाज अदा करते हैं, कुर्बानी देते हैं. बकरीद के त्योहार को लेकर पटना समेत बिहार के सभी जिलों में खास रौनक देखने को मिल रही है. इस मौके पर बाजारें गुलजार हैं. बकरीद के मद्देनजर राजधानी पटना में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट