मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
19-Jul-2023 07:13 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है जहां कोटक महिंद्रा बैंक मैनेजर को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है। इनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति और भूमि अधिग्रहण करने का आरोप दायर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने भूमि अधिग्रहण के लिए कोटक महिंद्रा बैंक में रखी गई राशि की फर्जी निकासी बहुत धोखाधड़ी के मामले में बैंक के मैनेजर को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल ईडी की बैंक मैनेजर को अपने साथ ले गई है और इनसे पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के बोरिंग रोड इलाके के कोटक महिंद्रा बैंक के शाखा में भूमि अधिग्रहण के लिए 31.93 करोड रुपए रखे गए थे। इसी राशि का बैंक मैनेजर द्वारा फर्जी निकासी व धोखाधड़ी किया गया जिसके बाद इस मामले की जानकारी ईडी को लगी तो कार्रवाई करते हुए तत्कालीन बैंक मैनेजर सुमित कुमार को अरेस्ट कर लिया है।
आपको बताते चलें कि कोटक महिंद्रा बैंक के बोरिंग रोड शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुमित कुमार के ऊपर आईपीसी 1860 की विभिन्न धाराओं के मुताबिक पटना पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।