11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
02-May-2020 05:42 PM
PATNA : कोरोना वायरस के बीच देश संकट से जूझ रहा है, लेकिन संकट के इस दौर में भी रेलवे लगातार अपना योगदान देकर लोगों तक राहत पहुंचा रही है. पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अब एक और मदद अपनी तरफ से दी है. इन सभी कर्मियों ने पीएम केयर फंड में अपने 1 दिन का वेतन जमा कराया है.
भारतीय रेल के सभी मुख्यालयों और कारखाना इकाइयों में कार्यरत इन कर्मियों ने अपने 1 दिन का वेतन पीएम केयर फंड में दिया है. पूर्व मध्य रेलवे का ऐसा एक भी आदमी नहीं है, जिसने इस योगदान में अपना सहयोग नहीं दिया जो. शत प्रतिशत योगदान देने वाले पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से पीएम केयर फंड में 9.72 करोड़ रूपया दान किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय और पांचों मंडल के कुल 83733 अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन दिया है.
ECR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल का प्रथम मुख्यालय है. जिसके हर एक कर्मचारी ने पीएम केयर्स फंड में अपना योगदान दिया है. भारत सरकार द्वारा इस खतरनाक वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु कई उपाय किए गए हैं. सरकार की ओर से किए जा रहे इन उपायों में कई सरकारी गैर सरकारी, स्वयंसेवी संगठन, उद्योगपति सहित समाज के कई वर्गों ने पीएम केयर्स फंड में राशि जमा कर कोविड-19 के विरूद्ध किए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रयासों में अपनी भागीदारी सुनिश्चत की है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...