Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
26-Sep-2024 01:02 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों में बढ़ते सिविल ड्रेस पर सख्त नाराजगी व्यक्त की है। मुख्यालय ने सख्त लहजे में कहा है कि ड्यूटी के समय वर्दी की जगह रंग-बिरंगे सिविल ड्रेस पहननेवाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मुख्यालय के आदेश के बाद अब लग रहा है कि बिहार में ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहननेवाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं है।
वहीं, विभिन्न जिलों से आये वीडियो की जांच के बाद पता चला है कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान ड्रेस में नहीं रहते हैं। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय से प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखर गया है, जिसमें मामले की मॉनिटरिंग करने के साथ, ड्यूटी के दौरान पुलिस ड्रेस नहीं पहननेवाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनने की वजह से अनुसंधान प्रभावित होने के साथ-साथ आमजनों को भी पुलिस पर भरोसा नहीं होता है।
वहीं, पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि कमांडो और जंगल ड्रेस पहननेवाले पुलिसकर्मी ऐसे ड्रेस को पहनने से काफी परहेज कर रहे हैं। इसकी जगह वह सादे लिबास के रंग-बिरंगे कपड़े पहन रहे हैं। ड्यूटी के दौरान इस तरह के कपड़ा पहनना वर्जित है। यदि कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहना है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के साथ इसकी सूचना भी पुलिस मुख्यालय को समर्पित करने के लिए कहा गया है।
उधर, पुलिसकर्मियों पर अधिकतर हमले पुलिस ड्रेस में नहीं रहने के दौरान ही किए जाते हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि पुलिस की संख्या कम है। ऐसे में उनके ऊपर यदि हमला भी कर दिया जाए तो कुछ खास प्रभाव तत्काल नहीं पड़ेगा। कई बार ऐसे मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए भागलपुर के एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहननेवाले पुलिसकर्मियों की पहचान की जा रही है। यह लापरवाही है. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।