ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

गोपालगंज में मुस्तैदी, बाहर से आने वालों के लिए अलग-अलग बनाया गया क्वारंटाइन सेंटर, ये होगी व्यवस्था

गोपालगंज में मुस्तैदी, बाहर से आने वालों के लिए अलग-अलग बनाया गया क्वारंटाइन सेंटर, ये होगी व्यवस्था

02-May-2020 08:16 AM

GOPALGANJ : हर राज्य से आने वाले छात्रों और मजदूरों के स्क्रिनिंग व रजिस्ट्रेशन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है . सदर एसडीएम उपेंद्र पाल ने बताया कि लगभग 10 हजार छात्र व मजदूर के पहुचने की संभावना .है जिसको लेकर जिले के 14 प्रखण्डों में 4-4 क्वारंटाइन सेंटर शुरू किया गया है.

जिसमें से 3 सामान्य लोगो के लिए और हर प्रखंड में एक क्वारंटाइन संदिग्ध लोगों के लिए रिजर्व रहेगा. जहां सुरक्षाकर्मी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही डॉक्टर की टीम रोज एक बार क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगो की स्वास्थ्य जांच करेगी. क्वारंटाइन में रहनेवाले लोगों के बाहर आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उनके नास्ता- खाना की भी व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा की गई है.

इसके साथ ही जिले के कुचायकोट थाना के बलथरी में यूपी सीमा पर दूसरे राज्यो से आने वाले लोगो के स्क्रीनिंग व काउंसिलिंग के लिए बीस काउंटर खोला गया है. जहां 24 घंटे तीन शिफ्ट में कर्मी तैनात रहेंगे. निजी वाहन या बस से आनेवाले  लोगों की स्क्रीनिंग व रजिस्ट्रेशन कर लोगों की सूची सम्बंधित जिले को भेजी जाएगी, उसके बाद मजदूरों को बस से भेजा जाएगा.