ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

दूसरे चरण से पहले बीजेपी ने झोंकी ताकत, कल पीएम मोदी जमशेदपुर और खूंटी में करेंगे रैली

02-Dec-2019 08:18 PM

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के से पहले मंगलवार को जमशेदपुर एवं खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड में दो-दो चुनावी सभी की तो बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी लगातार झारखंड पहुंच रहे हैं।

तीन दिसंबर को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली जनसभा के लिए बिष्टुपुर में सभा स्थल की सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर गोपाल मैदान तक सड़क के दोनों तरफ पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। गोपाल मैदान जाने वाले रास्तों पर ड्राप गेट लगाए जाएंगे। इन पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है। एयरपोर्ट के चारों तरफ भी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सोमवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए मॉक ड्रिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय एवं एसपीजी द्वारा प्राप्त निर्देश एवं तय मानक के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई।

बता दें कि सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर और बहरागोड़ा विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।  अमित शाह ने एनआरसी का विरोध करने पर राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि एनआरसी क्यों ला रहे हो और घुसपैठियो को बाहर क्यों निकाल रहे हो? ये लोग कहां जाएंगे, क्या पहनेंगे और क्या खाएंगे?

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 7 जिलों की 20 सीटों पर मतदान होना है। इन 20 सीटों में से 17 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।