ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / बिहार चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग के लिए डिस्पैच होने लगे EVM,...

बिहार चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग के लिए डिस्पैच होने लगे EVM, कोरोना गाइडलाइन का हो रहा पालन

02-Nov-2020 12:59 PM

PATNA :मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए ईवीएम डिस्पैच करने का सिलसिला शुरू हो गया है. पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ पोलिंग सेंटर के लिए रवाना किया जा रहा है. पोलिंग पार्टियों को अंतिम गाइडलाइन जारी करने के बाद ईवीएम हैंड ओवर किया गया है और अब वह अपने अपने बूथ के लिए कूच करने लगे हैं. इस पूरी प्रक्रिया में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है.

पोलिंग पार्टियों को ईवीएम डिस्पैच करने के लिए प्रखंड स्तर पर पोलिंग डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं. कोरोना काल को देखते हुए ऐसा पहली बार किया गया है .पहले जिला स्तर पर पोलिंग डिस्पैच सेंटर बनाया जाता था लेकिन अब एक जगह ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना हो इसलिए इसे प्रखंड स्तर पर बनाया गया है. पटना में कुल 9 पोलिंग डिस्पैच सेंटर काम कर रहे हैं, जबकि नालंदा में सात, भागलपुर में पांच, बेगूसराय में 7, सारण में 10, सिवान में आठ, खगड़िया में चार, समस्तीपुर में पांच, दरभंगा में पांच, मुजफ्फरपुर में पांच, मधुबनी में चार, सीतामढ़ी में तीन, पूर्वी चंपारण में 8 कॉलिंग डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं. सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की निगरानी में पोलिंग पार्टी अपने अपने ईवीएम को कलेक्ट कर रहे हैं और पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो रहे हैं.

दीघा विधानसभा के लिए पटना के बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में पोलिंग डिस्पैच सेंटर बनाया गया है जबकि कुम्हरार विधानसभा के लिए भी यहीं से डिस्पैच सेंटर काम कर रहा है. पटना साहिब के लिए गुलजारबाग स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के कॉलेज में पोलिंग डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. फतुआ विधानसभा के लिए भी ईवीएम यहीं से जारी किए जा रहे हैं. सभी जगह पर सैनिटाइजेशन का काम प्रशासन की तरफ से सुबह सवेरे ही पूरा करा लिया गया था.