पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
12-Oct-2024 08:52 PM
By First Bihar
DESK: जेल में रामलीला का मंचन किया गया था तभी इसका फायदा उठाकर दो कैदी जेल से फरार हो गये। जिसके बाद जेल में अफरा-तफरी मच गयी। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार कैदियों को पकड़ा जाएगा।
मामला हरिद्वार के जिला जेल की है जहां नवरात्र महानवमी के मौके पर शुक्रवार की शाम में रामलीला मंचन किया जा रहा था। जिसका फायदा दो कैदियों ने उठाया। दोनों कैदी करीब साढ़े 8 बजे सीढ़ी के जरिये जेल से फरार हो गये। दरअसल जेल में हाई सिक्योरटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां निर्माण सामग्री के साथ-साथ एक सीढ़ी भी रखा हुआ था। उसी सीढ़ी का इस्तेमाल दोनों कैदियों ने जेल से भागने में किया।
कैदियों के भागने की सूचना से जेल प्रशासन भी सकते में आ गया। जिसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गयी। लेकिन पता नहीं चल सका। घटना के दस घंटे बाद जेल प्रशासन ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर DM और SSP मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जेल से फरार कैदियों की पहचान पंकज और रामकुमार के रूप में हुई है। पंकज हत्या मामले में सजायाफ्ता है जबकि रामकुमार अपहरण केस में जेल में बंद था। बताया यह भी जा रहा है कि इन दोनों के अलावे एक और कैदी ने भागने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।