कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
20-Jun-2020 10:55 AM
DESK : कोरोना संकट के इस काल में कई अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है. ताजा मामला यूपी के अमेठी से सामने आया है. जहां शादी के लिए निकले दूल्हे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई. रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और आधे रास्ते में बारात को रोककर दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया.
बताया जा रहा है कि अमेटी में शुक्रवार की शाम नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से बाजारशुकुल के बरसंडा के रहने वाले तीन लोग शामिल हैं. ये सभी दिल्ली से वापस लौटे थे. इसमें से एक युवक की शादी शुक्रवार को ही होनी थी. युवक ने 16 जून का जांच के लिए सैंपल दिया था और शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. लेकिन उससे पहले ही युवक की बारात बाराबंकी के हैदरगढ़ के लिए निकल चुकी थी.
जैसे ही इसकी जानकारी लगी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे रास्ते में बारात को रोक दिया गया. दूल्हा मेडिकल टीम को हैदरगढ़ में मिला जबकि बारात को कमरौली थाना क्षेत्र में रेलवे क्रासिंगी के पास रोक लिया गया. दूल्हे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और पिता समेत 10 लोगों को गौरीगंज जिला अस्पताल लाया गया है. जहां जांच के लिए सभी का सैंपल लिया गया है.